क्राइमदेवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

देवास में “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, थाना सिविल लाइन पुलिस ने 12 जुवारियों को पकड़ा, ₹8,630 नगद जब्त

देवास, 16 फरवरी 2026। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर संचालित जुआ फड़ो पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹8,630 नगद एवं 52-52 ताश के पत्तों की गड्डियां जब्त की हैं।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में जिलेभर में संगठित अपराध और अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। 15 फरवरी को मुखबिर सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक हितेश पाटिल के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर दो अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से जुआ खेलते 12 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि व ताश की गड्डियां जब्त की गईं। सभी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

1. सद्दाम पिता रईश पठान (27) निवासी मस्जिद के पास, मल्हार कॉलोनी, देवास

2. आमिर शेख पिता शहजाद शेख (28) निवासी जोशीपुरा, देवास

3. सनावर शेख पिता अनवर शेख (36) निवासी ग्राम लौहारी, देवास

4. हातम पिता रहीम शेख (45) निवासी मकान नं. 08, फौजी नगर, देवास

5. आबिद पिता वहीद शेख (23) निवासी खारी बावड़ी खेत, जिला देवास

6. मुस्ताब शेख पिता खलील शेख (31) निवासी मल्हार कॉलोनी, देवास

7. सादाब शेख पिता रफीक शेख (28) निवासी मल्हार कॉलोनी तोड़ी खेत, देवास

8. शाहरुख खान पिता सईद खान (28) निवासी खारी बावड़ी, देवास

9. मसीद खान पिता हेदर खान (40) निवासी राजाराम नगर, देवास

10. असलम खा पिता बच्चू खा (40) निवासी ग्राम लौहारी, देवास

11. वासीफ मिर्जा पिता न्याज मिर्जा (41) निवासी मुक्तिमार्ग मोमन टोला, देवास

12. शाहरुख खान पिता सिकन्दर खान (29) निवासी सिल्वर कॉलोनी, बालगढ़, देवास

सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सराहनीय भूमिका

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक हितेश पाटिल,सउनि कमलपुरी गोस्‍वामी,प्रआर पवन पटेल,घनश्‍याम अर्जने,आर अरूण चावड़ा,राजाराम,गबरूददीन,हितेश कुशवाह एवं गौरव पिरोनिया थाना सिविल लाईन देवास की सराहनीय भूमिका रही।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!