टॉप न्यूज़देवासदेवासदेशमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

एलआईसी कन्नौद शाखा की त्वरित कार्यवाही, दो दिन में मृत्यु दावा राशि का भुगतान

पॉलिसी धारकों में एलआईसी के प्रति भरोसा और मजबूत

कन्नौद। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की कन्नौद शाखा ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मृत्यु दावा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर परिजनों को राहत प्रदान की है। शाखा द्वारा समस्त आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने के मात्र एक–दो दिवस के भीतर मृत्यु दावा राशि का भुगतान कर दिया गया, जिससे पॉलिसी धारकों में एलआईसी के प्रति विश्वास और अधिक दृढ़ हुआ है।

एलआईसी कन्नौद शाखा द्वारा नवीन पॉलिसी जारी करने, बंद पॉलिसियों के पुनर्जीवन, प्रत्याशित दावा राशि, परिपक्वता दावा राशि के समयबद्ध भुगतान के साथ-साथ मृत्यु दावा प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शाखा स्टाफ की इस श्रेष्ठ कार्यप्रणाली से बीमाधारकों में संतोष और विश्वास का वातावरण बना है।

गत दिनों पानीगांव निवासी पॉलिसी धारक श्रीमती आशा साधु का अल्प बीमारी के चलते 1 दिसंबर को निधन हो गया था। उन्होंने अपने जीवन पर एलआईसी अभिकर्ता मन्नू भाटिया के माध्यम से क्रमशः 50-50 हजार रुपये की दो तथा एक लाख रुपये की एक पॉलिसी क्रय की थी। निधन की सूचना मिलते ही बीमा अभिकर्ता मन्नू भाटिया एवं विकास अधिकारी आर.एल. रायकवार द्वारा 29 दिसंबर को मृत्यु प्रमाण पत्र सहित समस्त आवश्यक दस्तावेज शाखा कार्यालय कन्नौद में प्रस्तुत किए गए।

शाखा प्रबंधक कुलदीप वर्मा के मार्गदर्शन में दावा विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी हेमंत गेडाम एवं आशीष पटेरिया ने प्रकरण का संज्ञान लेकर उसी दिन संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण की। इसके परिणामस्वरूप स्व. आशा साधु के परिवार को बीमाधन राशि दो लाख रुपये पर बोनस सहित कुल दो लाख पैंसठ हजार रुपये का भुगतान किया गया।

उल्लेखनीय है कि स्व. श्रीमती साधु के जीवन पर जारी पॉलिसियां धन वापसी योजना के अंतर्गत थीं, जिसके तहत उनके जीवनकाल में ही प्रत्याशित दावा राशि के रूप में एक लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका था।

एलआईसी कन्नौद शाखा की इस त्वरित और मानवीय कार्यवाही से न केवल शोकाकुल परिवार को आर्थिक संबल मिला, बल्कि आमजन में एलआईसी की विश्वसनीयता और सेवा भावना भी और सुदृढ़ हुई है।

पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता - सतवास

मैं, पुरुषोत्तम चौबे, संवाददाता कन्नोद, जिला देवास, यह बताते हुए गर्व का अनुभव करता हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से पिछले 15 वर्षों से निरंतर जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इन 15 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया है। ग्रामीण अंचलों की समस्याओं से लेकर आम जनता के सरोकारों तक, जनआवाज़ को निर्भीकता के साथ सामने लाने का जो दायित्व इस संस्थान ने मुझे सौंपा, वह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों रहा है। प्रधान संपादक श्री राजेश धनेचा जी के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती प्रदान की है। ट्रुथ 24 केवल समाचार पत्र नहीं, बल्कि सत्य, साहस और जनहित की पत्रकारिता का सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ अपनी सेवाएँ देता रहूँगा। – पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता, कन्नोद जिला देवास Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!