E-Paperदेवासमध्य प्रदेशराजनीति

शोक संतृप्त जोशी परिवार में श्रद्धा सुमन अर्पित करने आई कई राजनीतिक हस्तियां अर्पित करने आई कई राजनीतिक रास

जिले के सभी विधायक एवं पदाधिकारी हुए लोकसभा में शामिल

शोक संतृप्त जोशी परिवार में राजनीति का हस्तियों का श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है

सुनिल योगी
हॉट पिपलिया। विगत दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी पुत्र एवं पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी के भाई योगेश जोशी का अ समय निधन हो गया था। शोक बैठक गृह गांव हाटपिपलिया में ही रखी गई प्रतिदिन बड़ी संख्या में आनेवाली राजनीतिक हस्तियों मैं शामिल देवास विधायक गायत्री राजे पवार विधायक मनोज चौधरी बागली विधायक मुरली भंवरा खातेगांव विधायक आशीष शर्मा सोनकच्छ विधायक राजेंद्र वर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर , भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभित नाथ शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंग सेंधव,पूर्व जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण शर्मा,राजीव खंडेलवाल,पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा, गणपत पटेल,पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, पुर्व सभापति अंसार एहमद हाथीवाला,दिलीप बांगर, राजेश यादव,मनीष सोलंकी,टिकेंद्र प्रताप सिंग,जगनू गोस्वामी,काग्रेश नेता प्रदीप चौधरी,विक्रम मुकाती, विश्वजीत सिंह,रविंद्र चौधरी,मुकेश पटेल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रजत पाल पुर्व अध्यक्ष राम सोनी ,राजकुमार पाटीदार, शुभम तवर, केशव जोशी वरिष्ठ पत्रकार सुनिल योगी अरविंद सिंह लोधी   डी एल चौहान सहित सामाजिक राजनीतिक दायित्व करता श्रद्धांजलि अर्पित करने आए। पारिवारिक सदस्य मनोज जोशी ने बताया कि वर्तमान भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के पिता हिंदू वीर बजरंगी भाजपा नेता हेमंत टेलर से पुरानी मुलाकात के चलते अतीत की चर्चा भी की गई।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!