देवासलोकल न्यूज़

सोनकच्छ ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन

सोनकच्छ ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन

सोनकच्छ।इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल सप्लाई से हुई जनहानि के विरोध में रविवार को सोनकच्छ ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश के स्थानीय शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम बस स्टैंड, सोनकच्छ पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की असंवेदनशीलता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भागीरथपुरा में ड्रेनेज मिला जहरीला पानी पीने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग अब भी अस्पतालों में जिंदगी–मौत से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार मंत्री और भाजपा के जनप्रतिनिधि जवाबदेही से बचते नजर आ रहे हैं।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब मीडिया ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछे, तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने के बजाय मीडिया से दुर्व्यवहार किया, जो बेहद निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा रवैया बताया।

कांग्रेस का स्पष्ट संदेश

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौदान सिंह पवार ओड ने कहा कि यह आंदोलन मृतकों और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की लड़ाई है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षद कृष्णपाल सिंह बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!