टॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशराजनीति

युवा कांग्रेस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का किया पुतला दहन

कांटाफोड़। इंदौर में दूषित पेयजल से हुई 15 से अधिक लोगों की मौत और इस गंभीर विषय पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान एवं कथित घमंडी रवैये के विरोध में युवा कांग्रेस ने कांटाफोड़ में जोरदार प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी के आह्वान पर विधानसभा बागली युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन मीणा तथा युवा कांग्रेस ब्लॉक कांटाफोड़ अध्यक्ष अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ मोर्चा खोला।

प्रदर्शन के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंचे, जहां अधिकारियों को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मंत्रिमंडल से निष्कासित करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के बाद सभी कांग्रेसजन बस स्टैंड पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी करते हुए मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशोर चौहान, पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, कांग्रेस नेता राजेश होलानी, राजाराम यादव, बृजमोहन तिवारी, मनोज तापड़िया, मोनू मान्धान्य, अभिषेक भट्ट, कमल सिसोदिया, महिला नेत्री प्रमिला सिरसोट, संजय परसाई, शिव बिंजवा, किरण रत्नपारखी, आयुष तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई और मंत्री के बयान पर सरकार ने स्पष्ट रुख नहीं अपनाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता - सतवास

मैं, पुरुषोत्तम चौबे, संवाददाता कन्नोद, जिला देवास, यह बताते हुए गर्व का अनुभव करता हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से पिछले 15 वर्षों से निरंतर जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इन 15 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया है। ग्रामीण अंचलों की समस्याओं से लेकर आम जनता के सरोकारों तक, जनआवाज़ को निर्भीकता के साथ सामने लाने का जो दायित्व इस संस्थान ने मुझे सौंपा, वह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों रहा है। प्रधान संपादक श्री राजेश धनेचा जी के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती प्रदान की है। ट्रुथ 24 केवल समाचार पत्र नहीं, बल्कि सत्य, साहस और जनहित की पत्रकारिता का सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ अपनी सेवाएँ देता रहूँगा। – पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता, कन्नोद जिला देवास Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!