टॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याणक ट्रस्ट का सराहनीय प्रयास

देवास में आयोजित निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर

देवास। सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याणक ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर वर्मा क्लासेस, सुतार बाखल में संपन्न हुआ।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच कर रोगियों को उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। बड़ी संख्या में समाज के बंधुओं एवं माता-बहनों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और सेवाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री विश्वकर्मा जी के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई, जो वरिष्ठ ट्रस्टी रमेश कश्यप के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद कारपेंटर द्वारा पुष्पहार से किया गया।

ट्रस्ट सचिव मोनू विजय शर्मा ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ट्रस्ट का उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजन किए जाते रहेंगे। अंत में उन्होंने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!