E-Paperदेवासधर्ममध्य प्रदेश

मौत पता पूछ कर नहीं आती ना जाति धर्म देखती है

प्रति 2 दिन में औसतन एक मौत होने से क्षेत्र में डर का माहौल


सुनिल योगी (ट्रुथ 24)

बागली। 1 अगस्त से 28 सितंबर तक बागली नगर क्षेत्र और आसपास ग्राम पंचायत क्षेत्र में कुल 32 लोगों की समय से पहले मौत की जानकारी चौंकाने वाली है ।अकेले बागली नगर परिषद सीमा में 18 लोगों की मौत होना बहुत ही चिंताजनक है। मुक्तिधाम सेवा समिति से जुड़े राजकुमार चावढ़ा एवं राजेश तंवर ने बताया कि 1 अगस्त के बाद से बागली मुक्तिधाम शमशान में चीता की अग्नि शांत नहीं हो रही अधिकतर मामले 40 से 60 वर्ष के बीच के रहे इस प्रकार ग्राम पंचायत बेहरी में 2 महीने में सात लोगों की दुखद मृत्यु के समाचार मिले चापड़ा छतरपुरा नयापुरा कमलापुर जटाशंकर रामपुरा सेवनीया बरझाइ से भी हार्ट अटैक के मामले सामने आए सोमवार 28 सितंबर को बागली नगर के गांधी कॉलोनी निवासी मिलनसार व्यक्ति 50 वर्षीय नारायण माली का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। गनीमत यह रही की बीते दो माह में सर्प दंश करंट लगने से एवं डूबने से होने वाली मृत्यु नहीं के बराबर हुई हालांकि मोटर साइकिल दुर्घटना में पांच लोगों की जान बीते दो महीने में गई लेकिन यह मोते भी होना बहुत चिंता का विषय है। विद्वान पंडितों का कहना है ,श्राद्ध पक्ष में यह संख्या और भी बढ़ सकती है। दूसरी ओर चिकित्सक क्षेत्र से जुड़े डॉ हेमंत पटेल डॉक्टर अमित नागर डॉ कुलदीप उदावत ने बताया कि हार्ट अटैक के मामले बढ़ने के पीछे अनुचित खान-पान और बिगड़ी दिनचर्या है लोग प्रॉपर रूप से आराम नहीं कर रहे हैं। साथ में जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और शुगर की दवाई चल रही है ,वह भी नियमित नहीं लेते हैं । यह कारण भी सामने आ रहा है। बागली मुक्तिधाम सेवा समिति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं ।कि मौत का सिलसिला सर्व समाज में है। मुस्लिम समाज सिख समाज और हिंदू समाज सभी में दुखद घटनाएं सामने आ रही है 28 तारीख को माली समाज के युवक नारायण माली की मौत की जानकारी लगी इसी दिन बागली नगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिवंगत गुरु वचन सिंह भाटिया की भाभी एवं बलजीत सिंह भाटिया की धर्मपत्नी (सिख समाज) की मौत भी 28 सितंबर को ही इंदौर में बताई जा रही है। बागली मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि उनके पास आधिकारिक 19 लोगों की सूची है जिनकी विगत 2 महीने में मौत हुई
उनकी समिति भूतेश्वर महादेव से प्रार्थना करती है । कि बागली क्षेत्र के लोगों के जीवन की रक्षा भगवान महाकाल स्वयं करें फिर भी सनातन परंपरा अनुसार सभी परिजन अपने घरों में श्राद्ध पक्ष के दौरान महा मृत्युंजय मंत्र का जाप भी करते रहे क्योंकि मारने वाला भी भगवान है और बचाने वाला भी भगवान ही है।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!