विधायक व नगर परिषद अध्यक्ष ने प्रदान किए स्वीकृति पत्र।
अभियान के तहत रविवार को शिविर आयोजित किया गया,

बागली। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभ दिलाने और योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से रविवार को नगर परिषद बागली में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाकर हितग्राहियों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए। यहां पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए हितग्राहियों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में विधायक मुरली भंवरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि नगर परिषद अध्यक्ष सीमा यादव ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता मुकेश दांगी, ब्रांड एम्बेसडर मुकेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुनील योगी, पार्षद मोहन मानधन्या, राधेश्याम राठौर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अखिल बडोला, कमल जायसवाल, एल्डरमैन अनुराग गुप्ता, मोहन सिकरवार, पूर्व सीएमओ मुरली राठौर, गोविंद राठौर और कुंदन धारसिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
विधायक मुरली भंवरा ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नागरिकों से पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव ने नगर में जारी विकास कार्यों और नगर परिषद की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण में विधायक मुरली भंवरा, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा यादव, कमल यादव, सीएमओ विष्णु प्रसाद देवड़ा तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका रही। शिविर के दौरान अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में नगर परिषद कर्मचारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और व्यवस्थाएं संभालीं। इनमें दीपक उपाध्याय, दरोगा राजेश राठौर, जमील शेख, वीरेंद्र गुर्जर, विनोद राठौर, राजा अजमेरा, शरीफ पठान, भुरु भाई और कालू यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद अमित धुलिए ने किया तथा आभार नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव ने माना।




