E-Paperटॉप न्यूज़देवासधर्ममध्य प्रदेश

गांधी चौक अब गांधी मंच के नाम से पहचाना जाएगा

सुंदर आकृति का मंडप बनेगा नवरात्रि तक पूर्ण होने की संभावना


गांधी जी का एक मात्र प्रतीकात्मक स्थल गांधी चौक शीघ्र ही सुंदर मडंप में परिवर्तित होगा
 सुनिल योगी 

बागली। ((ट्रुथ 24)नगर के मध्य एवं नगर की पहचान 40 वर्ष पुराने गांधी चौक की जर्जर अवस्था के चलते बागली नगर परिषद द्वारा इस स्थान पर नए मंच को बनाने की मुहिम शुरू की हे वर्तमान में नवीन निर्मित मंच का वैभव धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है। संभावना है, की आने वाली नवरात्रि पर्व तक यह गांधी चौक सुंदर मंच में परिवर्तित हो जाएगा। बागली नगर परिषद अध्यक्ष सीमा कमल यादव ने बताया कि बागली नगर की मुख्य पहचान गांधी चौक भविष्य में भी मुख्य पहचान ही बनी रहेगी, ऐसा रंग रोगन और निर्माण होगा हालांकि इस मंच पर प्रतीक रूप में गांधी जी की प्रतिमा या उनका नाम लिखा जाना तय नहीं हो पाया है । फिर भी यह मंच गांधी मंच के नाम से ही पहचाना जाएगा नजदीक के निवासी अशोक मोदी चेतन सोनी आदी ने बताया कि उनके पीता जी द्वारा 40 वर्ष पूर्व इस मंच को बनाने के लिए चदें के रूप में बड़ी राशि देकर इसके निर्माण की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे बाजार से जुड़े लोगों ने राशि एकत्रित की और तात्कालिक नगर परिषद के सहयोग से इस गांधी चौक मंच का निर्माण हुआ मंच के निर्माण के समय ऊपर की ओर गांधी जी की गोल प्रतिमा स्थापित रही, सभी की सहमति से इस स्थान का नाम गांधी चौक रखा गया । तभी से यह बागली नगर की पहचान बन गया इस मंच से नेता अभिनेता गायक विद्वान और अनगिनत प्रतिभाओं ने पुरस्कार प्राप्त किए हैं। नए निर्माण को लेकर सभी में जिज्ञासा है ,नगर परिषद ने हाल ही में एक ड्राइंग जारी किया है। उसके अनुरूप यह बनता है तो वास्तव में पूरे क्षेत्र का सबसे बेहतर मंच रहेगा यह नगर परिषद सी एम ओ विष्णु प्रसाद देवड़ा ने बताया कि ठेकेदार द्वारा प्रयास किया जा रहा है । आगामी त्यौहार एवं पर्व पर इस मंच का उपयोग धार्मिक उत्सव के रूप में में लिया जा सके वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश शर्मा राजेश बजाज कमल सोनी मुकेश गुप्ता कैलाश गुप्ता घीसालाल डाबी मोहम्मद बोहरा दिलीप गुप्ता टोनी भाटिया मनोज बल्दवा आदि ने बताया कि गांधी चौक से हम सभी बाजार वासियो की पहचान बनी हुई है। हमारे घरों पर आने वाले मेहमानो को यही का पता देते हैं ।और वह हमारे घर पहुंच जाते हैं। अब और सुंदर बन जाएगा तो दूर-दूर तक इसकी पहचान बनी रहेगी।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!