E-Paperउज्जैनटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मध्य शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों का आंदोलन

ईअटेंडेंस को लेकर शिक्षक हुए लामबंद

शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में राजधानी में अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ-

सुनिल योगी 
सिवनीमालवा- अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चे की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित की गई थी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को समाप्त करना एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने के संबंध में निर्णय लिया गया की 27 सितंबर 2026 से भोपाल के नीलम पार्क में संभाग बार अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा तथा यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश का कोई भी शिक्षक शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म नहीं भरेगा ई अटेंडेंस की व्यवहारिक व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग की गई है दिनांक 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को नर्मदा पुरम भोपाल रायसेन राजगढ़ सीहोर हरदा बैतूल के अध्यापक घरने में शामिल हुऐ मोर्च के सदस्य राममोहन रघुवंशी एवं अशोक देवराले द्वारा बताया गया कि अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा एकजुट होकर संघर्ष करेगा अध्यापक शिक्षकों की 20 वर्ष की सेवा को शून्य घोषित कर दिया है तथा 2018 से सेवा मान्य की गई है शासन क्या यह निर्णय पूर्णतया गलत है अध्यापक एवं शिक्षकों को ग्रेजुएटी का नुकसान उठाना पड़ रहा है बैठक में राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन के अध्यक्ष राकेश दुबे प्रांतीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोहर दुबे के प्रतिनिधि राकेश पांडे नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया ट्राईबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डी के सिंगौर, अध्यापक शिक्षक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश नायक की प्रतिनिधि हिम्मत सिंह यादव, गुरुजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल मौजूद रहे नर्मदा पुरम संभाग एवं भोपाल संभाग के 2500 अध्यापकों ने धरने में भाग लिया धरना स्थल मोर्चे के सदस्य राकेश दुबे जगदीश यादव ने भी संबोधित किया नर्मदा पुरम संभाग से अशोक कुमार देवराले, राम मोहन रघुवंशी, राकेश साहू, डी एन व्यास, हरिप्रसाद परेवा, भागीरथ योगी लोकेश गौर, महेश कुमार हरियाले, नईम खान, रामचंद्र गौर, शैलेंद्र रामटेके, सुरेश ऊईके, संतोष सोलंकी, अमलेश चौहान ध्रुव कुमार यदुवंशी निधि रघुवंशी उर्मिला पाटिल, राकेश पवार, रमणीक गौर, ओंकार सिंह तंवर, मंजू कुशवाहा, सुनीता गौर, प्रतिभा विल्सन, संध्या डेविड आदि ने भाग लिया

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!