मिलनसार व्यक्तित्व के धनी शेर सिंह नरवरिया का निधन
वन विभाग में ड्राइवर पद से भर्ती हुए डिप्टी रेंजर पद तक पहुंचे


सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर शेर सिंह नरवरिया का लंबी बीमारी के बाद निधन
बागली। 1 वर्ष पूर्व सेवा निवृत हुवे बागली वन विभाग में कार्यरत डिप्टी रेंजर शेर सिंह नरवरिया का मंगलवार को गृह निवास बागली में निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार बागली मुक्ति धाम पर किया गया जहां पर बड़ी संख्या में वन विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारी और उनके इष्ट मित्र शामिल रहे जानकारी में आया है ,कि विगत कुछ दिनों से वह बीमार थे। पारिवारिक सदस्य बद्री लोधी ने बताया कि मंगलवार सुबह 3 बजे उनका निधन हुआ शेर सिंह नरवरिया के निधन पर शोक जताते हुए बागली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव पत्रकार सुनील योगी हीरालाल गोस्वामी मुकेश गुप्ता डिप्टी रेंजर सुभाष कौशल नेमीचंद कारपेंटर दिनेश बनेडिया महबूब पठान प्रदीप सेन बस संचालक किशोर सोरठ शाबान खान अधिवक्ता मुकेश गुर्जर कमल मस्कोले प्रभु लाल डोडवे अमित गुप्ता मुकेश परमार नीरज सोरठ आदि ने श्रद्धांजलि देते हुए दुख व्यक्त किया।




