जुआरियों पर थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का प्रहार, 8 गिरफ्तार
₹11,700 नकद और दो ताश की गड्डियां जब्त

विजयागंज मंडी। अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत विजयागंज मंडी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹11,700 नकद और दो ताश की गड्डियां जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिद्धार्थ गार्डन के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना विजयागंज मंडी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई और कुछ ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आठ लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज राठौर (40), नूर मोहम्मद (39), अजय कुमावत (30), राजेंद्र सोलंकी (22), राहुल राठौर (27), दीपक सोलंकी (31), विष्णु मालवीय (44) और जितेंद्र पटेल (37), सभी निवासी विजयागंज मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹11,700 की नकदी एवं दो ताश की गड्डियां जब्त की हैं। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एच.एन. बाथम के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) अभिषेक सिंह गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी विजयागंज मंडी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक स्वतंत्र सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक संतोष नवरंग, आरक्षक विक्की जूनवाल, राहुल चौहान एवं चालक आरक्षक अनिल सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।




