उज्जैनटॉप न्यूज़देवासलोकल न्यूज़

15 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस ने जारी की तलाश सूचना

उज्जैन/कायथा। थाना कायथा पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर के लापता होने पर उसकी तलाश के लिए सूचना जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जुलाई 2026 को संजय व्यास निवासी बाला जी मंदिर के पास, मकसी रोड, कायथा ने अपने पुत्र विश्वास व्यास (15 वर्ष) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार किशोर की लंबाई लगभग 5 फीट, रंग गेहुआं, शरीर बदन भरा हुआ है। लापता होने के समय वह आसमानी रंग की पैंट एवं सफेद शर्ट (स्कूल यूनिफॉर्म) पहने हुए था।
इस संबंध में थाना कायथा में अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 137(2) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना कायथा के मोबाइल नंबर 7587637066, 9407158750 अथवा परिजनों के मोबाइल नंबर 9713649937 पर सूचना दें, ताकि किशोर को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

जफ़र हुसेन संवाददाता

जफ़र हुसैन संवाददाता – Truth24 जफ़र हुसैन Truth24 के समर्पित एवं सक्रिय संवाददाता हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक सरोकारों, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास संबंधी समाचारों का निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदाराना ढंग से संकलन एवं प्रस्तुतीकरण करते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उद्देश्य समाज की वास्तविक समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा आम नागरिकों की आवाज़ को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाना है। वे सत्य, निष्पक्षता और पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाचार संकलन का कार्य करते हैं। जफ़र हुसैन की कार्यशैली में त्वरित समाचार संकलन, तथ्यों का सत्यापन तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रियता प्रमुख विशेषताएँ हैं। वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं पर पैनी नजर रखते हुए पाठकों तक विश्वसनीय एवं प्रमाणिक जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान दायित्व: संवाददाता – Truth24 कार्य क्षेत्र: स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियाँ, सामाजिक सरोकार, अपराध, जनसमस्याएँ एवं विशेष रिपोर्टिंग। मूल मंत्र: "सत्य, निष्पक्षता और जनहित ही पत्रकारिता की वास्तविक पहचान है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!