देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा के लिए पिपल्या और नराना के श्रद्धालु हुए रवाना

देवास जंक्शन पर हुआ आत्मीय स्वागत, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए करेंगे प्रार्थना

देवास, 28 जुलाई। ग्राम पिपल्या एवं नराना के श्रद्धालुओं का एक दल मंगलवार को भगवान श्री जगन्नाथ के पावन दर्शन के लिए श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा के दौरान देवास जंक्शन रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत पिछोलिया, विक्रम राधे-राधे एवं दिनेश बैरागढ़ ने पुष्पमालाएं पहनाकर यात्रियों का अभिनंदन किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

भगवान श्री जगन्नाथ का धाम भारत के चार प्रमुख धामों में शामिल है, जहां प्रतिवर्ष देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी अटूट आस्था के साथ पिपल्या एवं नराना के श्रद्धालु भी पवित्र धाम की यात्रा पर निकले हैं। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण कर परिवार, क्षेत्र एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।

यात्रा दल में कप्तानसिंह बड़वाया, विजेंद्र पटेल, गोपाल वीर, लाखन त्रिमूर्ति एवं लाखन पटेल सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं। विदाई के दौरान परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री जगन्नाथ से उनकी यात्रा सुरक्षित, सुखद एवं सफल होने की कामना की। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के बीच भक्ति, उत्साह और धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।

श्रद्धालुओं ने कहा कि जगन्नाथ पुरी धाम के दर्शन उनके जीवन का सौभाग्य हैं। वे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन-पूजन कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि तथा देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!