देवासमध्य प्रदेश

प्रवेशोत्सव में गूंजा उत्साह, छात्र – छात्राओं को मिली नि:शुल्क पुस्तकें व साइकिल

सोनकच्छ। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनकच्छ में बुधवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी श्री महेश पाटीदार रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह राठौड़, श्री हरेंद्र सिंह (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), श्री रजतपाल सिंह (मंडल उपाध्यक्ष), श्री राहुल धाकड़, श्री मनोज झाला तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सी.एल. पेठारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात श्री राजेंद्र सिंह गौतम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, जबकि संस्था की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती नयना पाठक ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के महत्व को समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शासन की योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं साइकिलें वितरित की गईं, जिससे छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में छात्र प्रतिनिधि विजय गदारिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय एवं शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विक्रम पाटीदार एवं श्रीमती योगिता रजक ने प्रभावी ढंग से किया।

अंत में श्रीमती अमृता अकोतिया ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!