देवासधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

मंगल धाम जामगोद में 22 फरवरी से सात दिवसीय रुद्रयज्ञ एवं रामकथा 

सोनकच्छ |मंगल धाम जामगोद स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं ऋषि महाराज के पावन स्थान पर ब्रह्मालीन गुरुदेव रामरतन दास जी महाराज की प्रेरणा से प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सात दिवसीय रुद्रयज्ञ एवं श्रीराम कथा ज्ञान गंगा का भव्य आयोजन 22 फरवरी से प्रारंभ होगा। आयोजन 13 गांव की समिति के तत्वावधान में संपन्न किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठान कथा व्यास संत श्री गोविंद जाने एवं यज्ञाचार्य पंडित जितेंद्र शास्त्री के सानिध्य में संपन्न होगा। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा

22 फरवरी (रविवार) — हेमाद्री संकल्प एवं देवता आव्हान

23 फरवरी (सोमवार) — अग्नि स्थापना

28 फरवरी (शनिवार) — पूर्णाहुति, भव्य शोभायात्रा, प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारा

समिति द्वारा धर्मप्रेमी जनता से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिदिन आयोजित होने वाली श्रीराम कथा का लाभ लें।

विशेष आकर्षण:

प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से देवनारायण भगवान की कथा का वाचन प्रभुलाल पंडा मगरिया द्वारा किया जाएगा।

अंतिम दिन 28 फरवरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई जोड़े वैदिक रीति से परिणय सूत्र में बंधेंगे।

यह जानकारी मंगल धाम के पुजारी पंडित बाबूलाल शर्मा द्वारा दी गई।

धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और उत्साह का केंद्र बना हुआ है।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!