सोनकच्छ में बाइक चोरी का खुलासा: 90 हजार की पल्सर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सोनकच्छ | सोनकच्छ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 90 हजार रुपए कीमत की बजाज पल्सर बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना सोनकच्छ में अपराध क्रमांक 65/11.02.26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत खत्री टेंट हाउस, जैन मंदिर के सामने एमजी रोड से मोटरसाइकिल क्रमांक एम.पी.13 एफ.आर.7215 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनीत गेहलोत (पुलिस अधीक्षक, देवास) एवं जयवीर सिंह भदौरिया (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर) के मार्गदर्शन तथा दीपा माण्डवे (एसडीओपी, सोनकच्छ) के निर्देशन में थाना प्रभारी अजय गुर्जर द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
CCTV फुटेज से मिला सुराग
घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर संदेही आकाश शेखावत (21) निवासी कंजर डेरा, थाना पिपलरांवा को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का विवरण
आकाश शेखावत पिता जगदीश शेखावत
उम्र: 21 वर्ष
निवासी: कंजर डेरा, थाना पिपलरांवा
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर सहित हरिओम यादव, सत्येन्द्र, श्याम बिहारी, लक्ष्मण, कुलदीप, संतीष, सुनील, आलोक बरुआ (थाना टोंकखुर्द) एवं अजय (थाना पिपलरांवा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।




