क्राइमटॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

अवैध मदिरा पर आबकारी की सख्त कार्रवाई, 11 प्रकरण दर्ज

देवास। अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग देवास द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 20 जनवरी 2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त देवास ‘बी’, बागली एवं खातेगांव क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान बरोठा, नेवरी, हाट पिपलिया, हरनगांव, विक्रमपुर एवं जियागांव क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों तथा ढाबा-होटलों पर सर्चिंग की गई।

इस दौरान टीम ने 132 पाव देशी मदिरा, 29 कैन बीयर एवं 10 पाव विदेशी मदिरा जप्त की। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 15 हजार रुपये बताया गया है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, पूजा गहलोत सहित आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, सुरेंद्र, आशीष गुप्ता, शंकरलाल परते एवं गीतेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!