देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत सोनकच्छ पुलिस की बड़ी कार्रवाई चाइनीज मांझा बेचते युवक को पकड़ा, दुकान सील

ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत सोनकच्छ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चाइनीज मांझा बेचते युवक को पकड़ा, दुकान सील

सोनकच्छ। मकर संक्रांति के मद्देनज़र प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत बुधवार को सोनकच्छ में बड़ी कार्रवाई की गई।

पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने गीता भवन परिसर, एम.जी. रोड सोनकच्छ पर चेकिंग के दौरान एक युवक को स्कूटी की डिक्की में छिपाकर चाइनीज मांझा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से चाइनीज मांझा के 02 गट्टे बरामद किए गए।

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम संदीप पिता कैलाश राठौर, निवासी वार्ड क्रमांक 04, एम.जी. रोड सोनकच्छ बताया। पुलिस ने मौके पर ही प्रतिबंधित मांझा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 223 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। इसके साथ ही आरोपी की दुकान को सील करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और आरोपी को तहसील कार्यालय सोनकच्छ में पेश किया गया।

oplus_8388608

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत के निर्देशन में जिलेभर में संगठित अपराध और जन-जीवन के लिए घातक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझा का निर्माण, बिक्री और उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी

संदीप पिता कैलाश राठौर, निवासी वार्ड क्र. 04, एम.जी. रोड सोनकच्छ

जप्त मशरूका

चाइनीज मांझा के 02 गट्टे

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर, प्र.आर. 177 राजे, प्र.आर. 769 संतोष, आर. 670 श्यामबिहारी, आर. 1049 सुनील, आर. 866 लक्ष्मण एवं आर. 958 रवि की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की अपील: आमजन चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें और न ही उसका उपयोग करें। कहीं भी अवैध बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!