देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

श्री राम भक्त हनुमान रामायण मंडल समिति ने धार्मिक संस्थाओं को दी ₹2.22 लाख की सहायता

बैठक में लिए गए निर्णयों पर किया अमल, पदाधिकारियों की मौजूदगी में चेक वितरित

सोनकच्छ।रजिस्टर्ड सोनकच्छ श्री राम भक्त हनुमान रामायण मंडल समिति द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लिए गए निर्णयों पर अमल करते हुए विभिन्न धार्मिक संस्थाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

समिति द्वारा दिनांक 4 जनवरी 2026 को पंजाबी समाज धर्मशाला, सोनकच्छ में शाम 6 बजे एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में आय–व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा श्री राम मंदिर अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बजरंग चौक पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जनसहयोग से एकत्रित शेष राशि को नगर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं एवं निर्माण कार्यों हेतु प्रदान करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इसी निर्णय के तहत दिनांक 5 जनवरी 2026 को श्री हनुमान मंदिर, बजरंग चौक पर शाम 7 बजे आरती के पश्चात समिति के अध्यक्ष मनमीत सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष नीलेश शर्मा, सचिव उमेश गोस्वामी, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र जाधव एवं कोषाध्यक्ष रविन्द्र बोरवाल की उपस्थिति में संबंधित संस्थाओं को सहयोग राशि के चेक भेंट किए गए।

समिति द्वारा—

श्री बाबा महेश्वरानंद जी आश्रम जीर्णोद्धार समिति को ₹1,11,111

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर निर्माण समिति को ₹55,555

रंजीत हनुमान रामायण मंडल को ₹55,555

इस प्रकार कुल ₹2,22,221 (दो लाख बाइस हजार दो सौ इक्कीस रुपये) की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि समिति भविष्य में भी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए निरंतर सहयोग करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्य एवं नगर के श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!