क्राइमटॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी सोनकच्छ न्यायालय ने दो चालकों पर लगाया ₹25 हजार का जुर्माना

सड़क सुरक्षा को लेकर देवास पुलिस का सख्त रुख, विशेष अभियान जारी

देवास। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से देवास पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार असरदार साबित हो रहा है। इसी क्रम में शराब पीकर वाहन चलाने के दो मामलों में सोनकच्छ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों वाहन चालकों पर कुल ₹25,000 का जुर्माना लगाया है।
पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एच.एन. बाथम के मार्गदर्शन में थाना यातायात देवास के साथ-साथ थाना पीपलरावा प्रभारी सुबोध गौतम के नेतृत्व में सघन वाहन जांच एवं कार्रवाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना पीपलरावा पुलिस ने वाहन चालक जगदीश पिता मुंशीलाल शिंदे एवं राकेश पिता रामचंद्र, दोनों निवासी पीपलरावा, को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। दोनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर अभियोग पत्र (इस्तगासा) सोनकच्छ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों वाहन चालकों से ₹25,000 की जुर्माना राशि वसूल की गई।

देवास पुलिस की नागरिकों से अपील

° यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।
° शराब पीकर वाहन न चलाएँ।
° वाहन के सभी दस्तावेज एवं परमिट वैध रखें।
° स्वयं सुरक्षित रहें, दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
देवास पुलिस ने बताया कि दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जन-जागरूकता के माध्यम से सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करना विभाग का उद्देश्य है। यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी लगातार एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

Chirag Patel संवाददाता- गंधर्वपुरी

मैं, अलादीन चिराग पटेल, संवाददाता गंधर्वपुरी (सोनकच्छ), यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक श्री राजेश धनेचा जी के कुशल, दूरदर्शी एवं सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को सदैव जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – अल्लादीन चिराग पटेल संवाददाता, गंधर्वपुरी (सोनकच्छ) Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!