क्राइमदेवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

सोनकच्छ टीआई अजय गुर्जर का अवैध शराब कारोबारियों पर प्रहार, 80 लीटर शराब व 12 लाख की कार जब्त

सोनकच्छ | देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सोनकच्छ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 01 जनवरी 2026 की रात्रि मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर भोपाल–इंदौर हाईवे पर स्थित सवेरा रेस्टोरेंट, सोनकच्छ पर पुलिस टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान रेस्टोरेंट काउंटर एवं एक बिना नंबर की ग्रैंड विटारा कार की डिक्की से अंग्रेजी व देशी शराब की 08 पेटी (कुल 80 लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 33 हजार रुपये बताई गई है।

मौके से भागने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध शराब के साथ 12 लाख रुपये मूल्य की ग्रैंड विटारा कार भी जब्त की। इस प्रकार कुल 12 लाख 33 हजार रुपये का मश्रुका जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से अवैध शराब की आपूर्ति व नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

सोनू यादव पिता रामचंद्र यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी कालीसिंध मार्ग, सोनकच्छ (सवेरा रेस्टोरेंट मालिक)

चंदन पिता ईश्वर जोशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जवासिया सोलंकी, घटिया घोसना, उज्जैन

जप्त मश्रुका

08 पेटी खुल्ली बीयर (कुल 80 लीटर) – ₹33,000, ग्रैंड विटारा कार (बिना नंबर) – ₹12,00,000, कुल मश्रुका – ₹12,33,000

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर, उनि हिमांशु पाण्डेय, प्र.आर. 429 हरिओम यादव, प्र.आर. 769 संतोष, आर. 670 श्यामबिहारी, आर. 866 लक्ष्मण, आर. 1049 सुनील एवं साइबर सेल टीम से प्र.आर. सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!