टॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

बीएसएफ की ट्रेनिंग पूर्ण कर गृहग्राम पहुंचीं दीपिका गुरावडिया, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत 

टोंकखुर्द। टोंकखुर्द विकासखंड के ग्राम देवली की बेटी दीपिका गुरावडिया ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कठोर प्रशिक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने गृहग्राम वापसी की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मंगलवार को देवास रेलवे स्टेशन से भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया।

जुलूस में दीपिका खुली जीप में सवार रहीं, जबकि उनके आगे-पीछे चार पहिया वाहनों का काफिला चल रहा था। डीजे पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की गूंज के बीच देवास, बिलावली, सिया, मालसापुरा, नावदा फाटा और कलमा होते हुए जुलूस टोंक कलां पहुंचा।

टोंककलां में जन अभियान परिषद अंतर्गत नवांकुर संस्था न्यू टोंक कलां महिला मंडल द्वारा दीपिका का अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूजा वर्मा सहित जितेंद्र वर्मा, तनिषा वर्मा, रामलाल मालवीय, तारा वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात टोंककलां चौराहे पर रवि चौधरी मित्र मंडल द्वारा भी दीपिका का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर पुष्पहार से सम्मानित करते हुए भगवान श्रीराम का चित्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र गुरावडिया, जसवंत सिंह राजपूत, रोहित सिंह राजपूत, यशवंत सिंह राणा, महेंद्र मंडलोई, रोहित चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

दीपिका गुरावडिया ने प्रारंभिक शिक्षा शासकीय विद्यालय से प्राप्त की तथा स्नातक शिक्षा देवास से पूर्ण की। बचपन से ही देश सेवा का लक्ष्य लेकर उन्होंने एनसीसी ज्वाइन की और निरंतर मेहनत से बीएसएफ में चयनित होकर प्रशिक्षण पूर्ण किया।

टोंकखुर्द पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों द्वारा दीपिका का भव्य स्वागत किया गया। वहीं गृहग्राम देवली में पहुंचते ही ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत कर बेटी के सम्मान में उत्साह और गर्व का परिचय दिया।

डॉ. सुरेश गुर्जर संवाददाता - मक्सी

मैं सुरेश गुर्जर, मक्सी से संवाददाता हूँ। मैं वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और पिछले एक वर्ष से ट्रुथ24 से जुड़कर निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता कर रहा हूँ। ट्रुथ24 एक ऐसा समाचार माध्यम है जो दमदारी से खबरें प्रकाशित करता है और सत्य को समाज के सामने लाने का कार्य करता है। जनहित और सच्चाई मेरी पत्रकारिता की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!