इंदौरखेलदेशमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

भोपाल व इंदौर मीडिया इलेवन के बीच आज होगा मैत्री क्रिकेट मुकाबला

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के तत्वावधान में रविवार 21 दिसंबर 2025 को भोपाल एवं इंदौर की मीडिया टीमों के बीच प्रदेश प्रकाश टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। यह मुकाबला प्रातः 10 बजे से यशवंत क्लब क्रिकेट ग्राउंड, इंदौर में खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले 30 वर्षों से भोपाल और इंदौर के पत्रकारों के बीच यह मैत्री क्रिकेट परंपरागत रूप से आयोजित होती आ रही है, जो खेल भावना और आपसी सौहार्द का प्रतीक है।

भोपाल मीडिया टीम

इंद्रजीत मौर्य (कप्तान, नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स), आर.के. यदुवंशी (उपकप्तान, दैनिक भास्कर), राघवेंद्र सिंह (आईएनडी 24), मोहन द्विवेदी (दूरदर्शन), अक्षत शर्मा (स्वदेश ज्योति), शशि शेखर (राज एक्सप्रेस), आनंद रजक (दैनिक भास्कर), ललित कटारिया (नवदुनिया), प्रभात शुक्ला (दैनिक भास्कर), पीयूष मिश्रा (पीटीआई), अखिल परस्ते (जनसंपर्क विभाग), अजय मौर्या (एनएसटी), विवेक साध्य (पीपुल्स समाचार), जुबेर कुरेशी (नारदमुनि), विकास बिल्लौरे (जनसंपर्क विभाग), पंकज शर्मा (पीआईबी), मुकेश विश्वकर्मा (नवदुनिया), रामेश्वर भार्गव (एनएसटी)। कोच: के.डी. शर्मा (नई दुनिया) टीम मैनेजर: संजीव श्रीवास्तव (4 पीएम)

इंदौर मीडिया टीम

संजय लुणावत (कप्तान, 6 पीएम), सुनील जोशी (उपकप्तान, एसआर टाइम्स), राहुल दुबे, मनीष जोशी, विकास मिश्रा (दैनिक भास्कर), अभिषेक मिश्रा, सौरभ पवार, नीलेश करोसिया (डिजियाना न्यूज़), राजकुमार अग्निहोत्री (प्रभात किरण), नवीन यादव (पीपुल्स समाचार), असीम जैन (असली दुनिया), तनिष्क शर्मा (एसपीसी न्यूज़), सुदेश गुप्ता (एनकाउंटर न्यूज़), देवेन्द्र जायसवाल (स्वदेश न्यूज़), राजेश्वर सेठ (इंदौर समाचार), समीर खान (बीबीसी)। कोच: पंकज क्षीरसागर (स्वतंत्र पत्रकार) मैनेजर: राजू घोलप (यश भारत)

आयोजकों के अनुसार यह मैत्री मैच पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और खेल भावना को और सुदृढ़ करेगा।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!