इंदौरटॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

गोकुलदास पब्लिक एवं सैनिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ

“अपने अंदर छिपे चैंपियन को उजागर करो” थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाया जोश व खेल भावना

खरगोन | 20 दिसंबर गोकुलदास पब्लिक एवं सैनिक स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को समारोहपूर्वक दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर भव्या मित्तल एवं पद्मश्री सम्मानित जगदीश जोशी रहे, जिन्हें विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट के माध्यम से सलामी दी।

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जीपीएस पेरेंट एप का शुभारंभ भी किया गया। इस एप के माध्यम से अभिभावक बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रगति पर स्मार्ट तरीके से निगरानी रख सकेंगे।

विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने मशाल लेकर दौड़ लगाई, जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा फ्लेम प्रज्वलित कर खेल उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्पोर्ट्स कैप्टन अक्षिता ठक्कर ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट, योग प्रदर्शन एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय के डायरेक्टर अशोक महाजन ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल प्रतिभा के प्रोत्साहन तथा अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खेल जीवन में संघर्ष करना, हार को स्वीकारना और जीत को विनम्रता से अपनाना सिखाते हैं।

कार्यक्रम में डायरेक्टर अशोक महाजन, चेयरपर्सन श्रीमती सरिता महाजन, डायरेक्टर आयुष महाजन, प्राचार्या मंडला वेदवती, सैनिक स्कूल हेड कर्नल पंकज तुकनैत, उपप्राचार्या श्रीमती जेमिला मेंडिस, प्रेस मीडिया प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!