नगर को सुंदर बनाने के लिए लोग आगे आकर अवरोध हटाने में सहयोग कर रहे
बागली। विकसित बागली प्रोजेक्ट के तहत बागली नगर के सभी वार्ड में साफ सफाई के साथ चिन्हित वार्डों में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को बागली नगर के वार्ड क्रमांक 12 की महत्वपूर्ण गली जो बाजार मार्ग से खेड़ापति हनुमान मंदिर को जोड़ती है। इस मार्ग पर वर्तमान पार्षद एवं पूर्व पार्षद के सहयोग से नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव की उपस्थिति में गली के दोनों और बने अतिरिक्त ओटले अवरोध को सभी की सहमति से हटा दिया गया है ।पहले यह मार्ग महज 8 फीट का खुला हुआ था। वर्तमान में 18 फीट मार्ग दिखाई दे रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह स्वयं नगर विकास और सुंदरता चाहते हैं, इसलिए उन्हें अतिरिक्त अवरोध हटाने में कोई भी आपत्ति नहीं है। इस दौरान वार्ड पार्षद रजत बजाज पूर्वपार्षद मुकेशभाटी भाजपा नेता दिलीप पडियार संजय लाहोटी दिलीप राठौड़ अशोक राठौड़ सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे जिन लोगों ने मार्ग चोड़ी करण में सहयोग किया उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद प्रेषित करते हुए आदित्य प्रतिनिधि यादवने कहा कि उनका सहयोग बागली नगर को विकसित बागली बनाएगा।
Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी…
मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है।
Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया।
समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।
लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है।
मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।
Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी।
— सुनील योगी
पत्रकार, बागली
Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र
Back to top button
error: Content is protected !!