भागवत कथा जीवन का रहस्य है-जोशी
विगत 70 वर्ष से श्रवण करता की तीसरी पीढ़ी एवं कथावाचक की दूसरी पीढ़ी इस परिसर में भागवत कथा कर रही है


श्रीनागर चित्तौड़ा महाजन समाज बागली द्वारा शोभा यात्रा के बाद श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू
बागली।श्री नागर चित्तौड़ा महाजन समाज बागली द्वारा स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर गुप्ता धर्मशाला परिसर में दिनांक 19 से 26 सितम्बर तक पंडित श्री चंद्रशेखर जोशी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शनिवार से प्रारंभ हुआ। गाजे बाजे के साथ पंडित श्री चंद्रशेखर जोशी के निवास स्थान से समाज बंधु व मातृशक्ति श्रीमद् भागवत महापुराण कथा स्थल लेकर आए।
समाज बंधुओं ने बताया आयोजन की सफलता का यह सतत 70 वाॅं वर्ष है। पंडित श्री जोशी ने बताया श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण सीधे ईश्वर से साक्षात्कार है ओर यही मोक्ष का द्वार है। दिनांक 19 सितम्बर प्रथम दिवस श्री गोकर्ण कथा का सुंदर वृतांत सुनाया गया। इस दौरान मालवांचल सेवा समिति अध्यक्ष गोपाललाल मेहता, दिनेश गुप्ता, मनोज पंचोली, शिशिर मेहता, रिंकू मेहता बतोर अतिथि कथा में शामिल हुए ओर पंडित श्री जोशी का शाल श्री फल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्री गोपाल लाल मेहता व साथ आए सभी पदाधिकारियों का श्री नागर चित्तौड़ा महाजन समाज बागली द्वारा सम्मान किया गया। संचालन कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने किया। आभार समाज अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने माना। पंडित श्री जोशी ने बताया कि द्वितीय दिवस दिनांक 20 सितम्बर को महाभारत व राजा परीक्षित कथा, तृतीय दिवस दिनांक 21 सितम्बर को मां अनसुईया कथा व ध्रुव चरित्र वर्णन, चतुर्थ दिवस दिनांक 22 सितम्बर को महाराज जड़भरत व भक्त प्रहलाद की कथा, पंचम दिवस दिनांक 23 सितम्बर को सूर्यवंश के राजाओं का वर्णन रामावतार व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, छष्टम दिवस दिनांक 24 सितम्बर को पूर्ण ब्रह्म भगवान की बाल लीला एवं गोवर्धन पुजा व छप्पन भोग का आयोजन, सप्तम दिवस दिनांक 25 सितम्बर को कंस वध व श्री कृष्ण रूखमणी विवाह व रूखमणी हरण कथा तथा अंतिम दिवस दिनांक 26 सितम्बर को सुदामा चरित्र के साथ कथा का विश्राम होगा। महाआरती पश्चात श्रीमद् भागवत महापुराण की नगर में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शनिवार प्रथम दिवस व्यासपीठ की पुजा अर्चना सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर गुप्ता, जगदीश गुप्ता, मुकेश गुप्ता परिवार द्वारा की गई। समाजसेवी मांगीलाल योगी परिवार द्वारा मिठाई प्रसाद वितरित किया गया। रविवार को विराजित व्यासपीठ की आरती पुजा वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश गुप्ता परिवार द्वारा की गई। सामाजिक बंधु व मातृ-शक्तियों ने नगर के अन्य धर्मालुजनो से अनुरोध किया है कि बागली नगर के राधा कृष्ण मंदिर(गुप्ता धर्मशाला) मैं चल रही भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर पूण्य लाभ अर्जित करें।




