Uncategorized
बरसो रे बरसो रे मेघा बरसो रे
मौसम विभाग अलर्ट के बाद पश्चिम मध्य प्रदेश में छाया मानसून

पहली बार मौसम विभाग की चेतावनी का दिखाई दिया असर लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश, सड़कों पर बहा पानी
इंदौर/बागली। लंबे इंतजार के बाद मालवा क्षेत्र मे सोमवार दोपहर बाद शहर में अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश ने तेज रफ्तार पकड़ ली और देखते ही देखते इंदौर शहर की कई सड़कों पर पानी बहने लगा।
कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। बारिश की लंबी खेच होने से लोगों में चिंता बढ़ने लगी थी। लेकिन सोमवार की तेज बारिश ने कुछ राहत दी। शहरी क्षेत्रों कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब हो गईं और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज बारिश के समाचार मिले बागली में सुबह से ही रिमझिम फुहारे चलतीं रही । 




