देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

सोनकच्छ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण आज से शुरू।

सोनकच्छ – विगत दो वर्षों से क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभागियों के लिए क्षेत्र का सबसे बड़ा मंच सोनकच्छ प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का शुभारंभ रविवार को होने जा रहा है। जिसमे प्रदेश के देवास, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, शाजापुर सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन में आईपीएल की तरह नीलामी के माध्यम से खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। जिसमे कुल 16 टीमो में 206 खिलाड़ी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। आयोजन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर, द्वितीय 25 हजार करणी सेना जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह राजपूत, विजेता टीम को ट्रॉफी संतोष तिवारी, उपविजेता टीम को राजकुमार यादव, सभी मैचों में मेन ऑफ दी मैच जितेंद्र सिंह पंवार एसबीआई कियोस्क, मैन ऑफ दी सीरीज स्व. अशोक सिंह गौतम की स्मृति में, बेस्ट बल्लेबाज को ट्रॉफी और नगद राशि अमित दरबार, बेस्ट गेंदबाज को नगद राशि और ट्राफी राजकुमार यादव, राइजिंग स्टार को नगद व ट्राफी महेंद्र मालवीय, बेस्ट फील्डर को नगद राशि व ट्राफी जितेंद्र योगी की तरफ से दी जा रही है। साथ ही विशेष सहयोग राशि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पिलवानी, पवनदीपसिंह सबरवाल, सुरेंद्र सिंह गौतम, विराज सिंह गौड़ की स्मृति में  विशाल सिंह गौड़ की ओर से,  आशीष अकोतिया, बसंत दरक, बबलू मकवाणा, कुलदीप कराड़िया, अरविंद खडेलवाल, चंदन नायक, अजय सिंह ठाकुर , तिलकराज सिंह दरबार, सुनील दरक, दीपक नायक द्वारा दी जा रही है। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में समिति का मार्गदर्शन व संचालन पार्षद कृष्णपाल सिंह बघेल करेंगे। आयोजन के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण राहुल स्पोर्ट्स लाइव पर किया जाएगा। टोनी दरबार, अंकित जाजू, राज ठाकुर व तनवीर सिंह छाबड़ा इस टूर्नामेंट के आयोजक रहेंगे।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!