देवासधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

आज एक इंच जमीन पर काम रुक जाता है, और इन भाई-बहनों ने सरस्वती शिशु मंदिर को ढाई बीघा दान कर मिसाल कायम की” — विधायक डॉ. राजेश सोनकर

सोनकच्छ।ग्राम चौबारा जागीर”में शिक्षा, संस्कार और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को समर्पित एक गौरवपूर्ण व ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। चौबारा जागीर में भारत माता मंदिर एवं ग्राम विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर”परिसर में नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन विधिवत किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम माननीय विधायक ,”डॉ. राजेश सोनकर”के करकमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। पावन अनुष्ठान के दौरान संपूर्ण परिसर श्रद्धा, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत दिखाई दिया।

अपने संबोधन में विधायक डॉ. सोनकर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे शिक्षण संस्थान राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होते हैं, जहां शिक्षा के साथ संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति का भाव विकसित होता है। उन्होंने भारत माता मंदिर के लिए 5 लाख रुपये तथा सरस्वती शिशु मंदिर के नवीन भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

भामाशाहों की सेवा को बताया प्रेरणास्रोत

भूमि दान करने वाले भाई-बहन की सराहना करते हुए विधायक डॉ. सोनकर ने कहा कि “आज स्थिति यह है कि एक सड़क निर्माण में एक इंच जमीन के लिए लोग काम रुकवा देते हैं, वहीं बाबूलाल जी टेलर एवं बहन प्रेम बाई ने सरस्वती शिशु मंदिर को ढाई बीघा भूमि दान कर समाजसेवा की अनोखी और प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। ऐसे भामाशाह समाज की सच्ची पूंजी होते हैं।”

इस अवसर पर भामाशाह बाबूलाल जी टेलर एवं बहन प्रेम बाई (पिता स्व. रामलाल जी टेलर) का मंच से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में परम पूज्य श्री 1008 नारायण नंद जी महाराज, ग्राम भारती के जिला अध्यक्ष गुरचरण दास जी, विद्या भारती के प्रांतीय सचिव विष्णु जी आर्य, जिला प्रमुख जसपाल जी सेंधव, सतीश चंद जी तिवारी, गिरीश कुमार जी मूंगी सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि यह नवीन भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान और संस्कार की अमूल्य सौगात सिद्ध होगा।

oplus_8388608

विद्यार्थियों की सशक्त प्रस्तुतियों ने छोड़ी गहरी छाप

सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों द्वारा सामाजिक, पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक विषयों पर प्रेरणादायी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मधुर स्वागत गीत से अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया।

नाट्य प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से धरती के बंजर होने की गंभीर समस्या को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया, जिसमें मिट्टी की उर्वरता नष्ट होने के दुष्परिणाम दर्शाए गए।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा ‘लव जिहाद’ जैसे संवेदनशील सामाजिक विषय पर नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसमें झूठे प्रेम, भावनात्मक छलावे और विवेकहीन निर्णयों से होने वाले दुष्परिणामों को सशक्त संवाद एवं प्रभावी अभिनय के माध्यम से उजागर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य भीम सेंधव द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुर सिंह पिलवानी, सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मनासा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पिलवानी, , जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मदन सिंह धाकड़, सुरेन्द्र सिंह सेंधव,राहुल धाकड़, कमल नागर, अजय सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह धाकड़ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!