देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

प्रकृति की मार: देवास जिले में भीषण ओलावृष्टि से तबाही,

कलेक्टर ने दिए त्वरित सर्वे के निर्देश

प्रकृति की मार: देवास जिले में भीषण ओलावृष्टि से तबाही, कलेक्टर ने दिए त्वरित सर्वे के निर्देश

देवास।देवास जिले में बुधवार रात अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। शाम को तेज आंधी-तूफान के साथ भयंकर ओलावृष्टि हुई, जिससे जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में जन-धन और फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

हाटपीपल्या तहसील के ग्राम आमलाताज, बड़ियां मांडू सहित आसपास के गांवों में तेज हवाओं के साथ गिरे ओलों से कई मकानों की टीन की चादरें व छप्पर उड़ गए, वहीं जगह-जगह पेड़ गिरने की भी सूचना मिली है। इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीण क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी प्याज, लहसुन और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

इसी तरह सोनकच्छ तहसील के रलायती, महू, घट्टिया कला एवं आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ओले गिरे, जहां गेहूं, आलू और प्याज की फसलें व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं।

ग्रामीण इलाकों से लगातार नुकसान की जानकारियां मिल रही हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वेक्षण और मुआवजे की मांग की है।

कलेक्टर ने लिया संज्ञान, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जिले में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए ऋतुराज सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने तहसीलदार की अध्यक्षता में दल गठित कर राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति के मामलों का पंजीयन, पंचनामा तैयार करने तथा प्रभावित किसानों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर सर्वे की प्रक्रिया शुरू होते ही वास्तविक नुकसान का आकलन कर नियम अनुसार राहत व मुआवजा प्रदान किए जाने की बात कही गई है।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!