शैलेन्द्र पटेल की रिपोर्ट
देवास बाईपास स्थित शुभारंभ गार्डन पर संगठन की कामकाजी बैठक रखी गई। क्षत्रिय कलोता समाज के युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू जी पटेल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां काली का मां सरस्वती व मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया इसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं

समाज के कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया स्वागत भाषण देवास जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह बड़वाया द्वारा हुआ, सभी जिला राष्ट्रीय ओर प्रदेश कार्यकर्ताओं द्वारा संगठनात्मक समन्वय, आपसी परिचय तथा आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। इसी उद्देश्य से मिलन समारोह का आयोजन सफ़ल रहा।
बैठक का संचालन श्री अनिल ठाकुर एवं श्री पवन तंवर ने किया
युवा संगठन देवास के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
आभार से अनिल चंदेल द्वारा व्यक्त किया गया
Back to top button
error: Content is protected !!