राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं का सम्मान किया
महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी द्वारा बालिकाओ को बालिका दिवस को महत्त्व को बताते हुए


शाजापुर, 24 जनवरी 2026/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि.दुपाडा रोड शाजापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी द्वारा बालिकाओ को बालिका दिवस को महत्त्व को बताते हुए बच्चों के बाल अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकथाम अभियान अंतर्गत समाज में परिवार में बाल विवाह न हो इसलिए समाज और बच्चो का सहयोग आवश्यक हैं। यदि कही बाल विवाह होता है तो बच्चो के अधिकारों का हनन होता है। साथ ही बच्चो के जीवन पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता जिससे बच्चो का सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास बाधित होता हैं। साथ ही श्री त्रिपाठी द्वारा उपस्थित जनों को जिले के नवाचार “घर में पकायेंगे – घर का खायेंगे” की जानकारी देते हुवे पोष्टिक खाध पदार्थो की जानकारी दी गई।
सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान द्वारा बच्चो को जेंडर न्यूट्रल कानून किशोर न्याय (बालको कि देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, लेंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी POCSO E-BOX, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं वर्तमान में बच्चो के साथ हो रहे अपराधो के बारे में बताते हुए बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चो को मोबाईल के सदुपयोग और दुरूपयोग बताए। इस दौरान चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 एवं लाडली लक्ष्मी योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती नेहा जायसवाल द्वारा वन स्टॉप सेंटर द्वारा किसी भी हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदाय की जाने वाली सेवाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्टबाल खेल प्रतियोगिता में शाजापुर जिले का नेतृत्त्व करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यालय स्टाफ एवं बच्चो को बाल विवाह रोकथाम अभियान अंतर्गत शपथ दिलवाई गई।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास की परियोजनाओ में 22 जनवरी से 24 जनवरी तक विभन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं एवं गतिविधियों में विजेता बालिकाओ को समानित भी किया जा रहा हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्री राहुल देशमुख, महिला एवं बाल विकास से श्री देवेन्द्र गोठी, श्री सुनील भिलाला, श्रीमती शोभा, विद्यालय स्टाफ से श्रीमती पूजा पाटीदार, श्रीमती मोनिका पाटीदार व अन्य स्टाफ एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माधुरी भावसार एवं श्री अजित पारासर द्वारा कार्यक्रम में आभार प्रकट किया गया।




