टॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

भागवत कथा जीव को मोक्ष का मार्ग दिखाती है, पं. दिलीप शास्त्री

कथा में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक, हुआ वक्ता का सम्मान

कथा में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक, हुआ वक्ता का सम्मान

कांटाफोड़। संसार में मनुष्य का वास्तविक संबंध केवल ईश्वर से है, जीव-जगत से नहीं। जीव तो स्वयं ईश्वर का अंश है। “भगवान मेरे हैं और मैं भगवान का हूँ”— इस भाव को जो जीव हृदय से स्वीकार कर ले, वही सच्चा ज्ञानी होता है। जीव को चाहिए कि वह भगवान को अपने हृदय में बसाए।

यह विचार पूर्व विधायक गणपत पटेल के निवास स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं शतचंडी यज्ञ के दौरान भागवत कथा वाचक पं. दिलीप शास्त्री (अयोध्या वाले) ने व्यक्त किए।

भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भव्य एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। साथ ही माता यशोदा और भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्यपूर्ण चरित्र का सुंदर चित्रण किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कथा में विशेष रूप से क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा एवं कन्नौद-खातेगांव विधायक आशीष शर्मा कथा स्थल पर पहुंचे। दोनों विधायकों ने भागवत कथा वाचक पं. दिलीप शास्त्री का पुष्पहार एवं शाल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।

पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता - सतवास

मैं, पुरुषोत्तम चौबे, संवाददाता कन्नोद, जिला देवास, यह बताते हुए गर्व का अनुभव करता हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से पिछले 15 वर्षों से निरंतर जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इन 15 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया है। ग्रामीण अंचलों की समस्याओं से लेकर आम जनता के सरोकारों तक, जनआवाज़ को निर्भीकता के साथ सामने लाने का जो दायित्व इस संस्थान ने मुझे सौंपा, वह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों रहा है। प्रधान संपादक श्री राजेश धनेचा जी के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती प्रदान की है। ट्रुथ 24 केवल समाचार पत्र नहीं, बल्कि सत्य, साहस और जनहित की पत्रकारिता का सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ अपनी सेवाएँ देता रहूँगा। – पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता, कन्नोद जिला देवास Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!