देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

विकास खंड शिक्षा अधिकारी सी.एल. पेठारी ने किया विद्यालयों का अवलोकन, बोर्ड परीक्षा व बाल विवाह रोकथाम पर दिया संदेश

सोनकच्छ।विकास खंड शिक्षा अधिकारी सी.एल. पेठारी द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावई, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सोनकच्छ एवं शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनकच्छ का अवलोकन किया गया।

अवलोकन के दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार पर विशेष जोर दिया। विद्यार्थियों को शासन की प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत स्कूटी एवं अधिक से अधिक लैपटॉप प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं अनुशासन के साथ तैयारी करने का मार्गदर्शन दिया गया।

इसी क्रम में तीनों विद्यालयों में बाल विवाह की रोकथाम हेतु विद्यार्थियों एवं स्टाफ को शपथ दिलाई गई, जिसमें समाज में जागरूकता फैलाने और इस कुप्रथा के उन्मूलन का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रकांता बेस, प्राचार्य स्माइल मंसूरी, प्रधानाध्यापक फारूख खान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से चर्चा कर शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!