मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का देवास में स्वागत

देवास। देश के प्रतिष्ठित एवं मान्यता प्राप्त संगठन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी एवं उपाध्यक्ष दिनेश जिनवाल का बुधवार, 21 जनवरी को देवास कलेक्टर कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक दिनेश वर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय परिवार ने पुष्पमालाओं से दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी गईं तथा कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। इस अवसर पर फारूक शेख, रमेश चंद्रावत, गोवर्धन माली, प्रशांत दुबे, चांदनी, वर्षा वर्मा सहित कलेक्टर कार्यालय के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनिल जोशी ने किया, जबकि अंत में अक्षत पाटीदार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।




