ऑपरेशन प्रहार के तहत सोनकच्छ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित चायनीज मांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार

सोनकच्छ (देवास)। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सोनकच्छ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित चायनीज मांजा बेचते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर ने यह कार्रवाई की।
दिनांक 14 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि गीता भवन परिसर, एम.जी. रोड सोनकच्छ पर एक व्यक्ति स्कूटी की डिक्की में प्रतिबंधित चायनीज मांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी की स्कूटी की डिक्की से चायनीज मांजा के 02 गट्टे जप्त किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप पिता कैलाश राठौर, निवासी वार्ड क्रमांक 04, एम.जी. रोड सोनकच्छ बताया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 24/2026, धारा 223 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही आरोपी की दुकान को सील कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तहसील कार्यालय सोनकच्छ में पेश किया गया।
जप्त मशरूका :- प्रतिबंधित चायनीज मांजा के 02 गट्टे
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर, प्र.आर. 177 राजे, प्र.आर. 769 संतोष, आर. 670 श्यामबिहारी, आर. 1049 सुनील, आर. 866 लक्ष्मण एवं आर. 958 रवि की सराहनीय भूमिका रही।




