टॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

देवास, 10 जनवरी 2026। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में सरस्वती ज्ञान पीठ हायर सेकेंडरी स्कूल, देवास में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री रोहित श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन और करियर दोनों को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को अपने लक्ष्य पर फोकस कर आगे बढ़ना चाहिए।

श्री श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बीड़ी, सिगरेट के साथ-साथ सोशल मीडिया की लत से भी बचने की सलाह दी और स्वच्छ वातावरण में सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया। साथ ही पाठ्यक्रम के अतिरिक्त ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक पुस्तकों के अध्ययन हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पंचम जिला न्यायाधीश देवास श्री अभिषेक गौड़, श्री प्रेमनाथ तिवारी (निर्देशक), श्रीमती सुषमा निगम (प्राचार्य) सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!