देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

बीएलओ से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों का आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

निर्वाचन कार्य में बाधा को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग

टोंकखुर्द। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 20 रानायल गाडरी में पदस्थ बीएलओ भगवान सिंह वर्मा के साथ एक असामाजिक तत्व द्वारा की गई मारपीट और अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी द्वारा केवल निर्वाचन संबंधी शासकीय कार्य करने के कारण बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसे कर्मचारियों ने शासकीय कार्य में सीधी बाधा और निर्वाचन आयोग की गरिमा को चुनौती बताया है।

घटना के विरोध में राज्य कर्मचारी संघ टोंकखुर्द के अध्यक्ष रणधीर सिंह खिंची के नेतृत्व में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजरों एवं अन्य कर्मचारियों ने एसडीएम संजीव सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपस्थित कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि सभी शासकीय कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन का वाचन सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रणधीर सिंह खिंची द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बीआरसी सुनील कुमावत, एनओपीएस जिलाध्यक्ष हजारी लाल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सेंगर, आज़ाद अध्यापक संघ ब्लॉक अध्यक्ष संतोष जोशी सहित अंशुल सोनी, रामलखन चौहान, मोहन सिंह मंडलोई, दिनेश व्यास, मनीष बिलावलिया, राजेश वर्मा, सत्यनारायण पटेल, मनोज शिवहरे, राधेश्याम पटेल, मेहरवान मालवीय, गौतम वैष्णव, अश्विन नायक समेत बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित रहे।

डॉ. सुरेश गुर्जर संवाददाता - मक्सी

मैं सुरेश गुर्जर, मक्सी से संवाददाता हूँ। मैं वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और पिछले एक वर्ष से ट्रुथ24 से जुड़कर निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता कर रहा हूँ। ट्रुथ24 एक ऐसा समाचार माध्यम है जो दमदारी से खबरें प्रकाशित करता है और सत्य को समाज के सामने लाने का कार्य करता है। जनहित और सच्चाई मेरी पत्रकारिता की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!