क्राइमटॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

मात्र 24 घंटे में गैस सिलेंडर चोर गिरोह का पर्दाफाश, थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

देवास, दिनांक: 17 दिसंबर 2025 | देवास जिले के थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए 26 भरे गैस सिलेंडर एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। जप्त मश्रुका की कुल कीमत लगभग ₹1,50,000 आंकी गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 15 दिसंबर 2025 को फरियादी लखन परमार, निवासी गायत्री विहार कॉलोनी, देवास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 14 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे उन्होंने अपना एचपी गैस गोदाम सुरक्षित रूप से बंद किया था। अगले दिन सुबह गोदाम पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला तथा गोदाम से 26 गैस सिलेंडर चोरी हो चुके थे।

रिपोर्ट पर थाना बीएनपी देवास में अपराध क्रमांक 1159/2025, धारा 331(4), 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (एलआर) संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस अमित सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक जांच एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. नयन गुर्जर, पिता दिनेश गुर्जर, उम्र 19 वर्ष, निवासी बंशी दा का बाड़ा, उज्जैन, हाल मुकाम तुलजा विहार कॉलोनी, देवास

2. दीपक, पिता देविसिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सुनेरा, जिला शाजापुर, हाल मुकाम 29 सेक्टर डी, आवास नगर, देवास

जप्त सामग्री

26 भरे गैस सिलेंडर, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP41 ZF 0352, कुल अनुमानित कीमत: ₹1,50,000

सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित सोलंकी, उनि गौरीशंकर यादव, गोपाल चौधरी, सउनि हितेन्द्र चन्द्रवंशी, राजेश जाधव, प्रआर चालक रशीद खान, आरक्षक संदीप यादव, दीपेन्द्र शर्मा एवं सैनिक साबीर की सराहनीय भूमिका रही।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!