देवासधर्ममध्य प्रदेश

देवास जिले की सबसे बड़ी भव्य श्री श्याम निशान पद यात्रा सोनकच्छ से नेवरी फाटा धाम तक निकाली गई।

देवास जिले की सबसे बड़ी भव्य श्री श्याम निशान पद यात्रा सोनकच्छ से नेवरी फाटा धाम तक निकाली गई।

सोनकच्छ/नेवरी फाटा। देवास जिले की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक मानी जा रही भव्य श्री श्याम निशान पद यात्रा सोनकच्छ से नेवरी फाटा धाम तक श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। फागण माह में आयोजित इस तृतीय वर्ष की यात्रा में हजारों श्याम प्रेमियों की आस्था उमड़ पड़ी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया और पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

oplus_8388608

यात्रा का शुभारंभ नगर के प्रसिद्ध श्री बिजासन माता मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. आशु दीदी जमींदार द्वारा पदयात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में श्याम भक्तों को साबूदाना खिचड़ी का फलाहार कराया गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई।

oplus_8388608

सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में पावन निशान लेकर “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयकारों के साथ नेवरी फाटा धाम की ओर रवाना हुए। महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। कई भक्त लगभग 100 किलोमीटर दूर से भी आस्था के साथ यात्रा में शामिल हुए।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। सांवेर में देवी सिंह गोहिल, महेश पाटीदार, निरंजन सिंह सेंगर, विजेंद्र सिंह राजपूत (मंडल अध्यक्ष), पप्पी यादव, राहुल धाकड़, राहुल दरबार, भंवर सिंह राठौड़, राम बघेल, रोहित जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पुष्पवर्षा कर श्याम भक्तों का अभिनंदन किया।

यात्रा में श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के महंत लवचन्द्र दास जी उदासीन भी उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

oplus_8388608

सोनकच्छ से निकलने वाली निशान यात्रा का मुरलीवाला छप्पन भोग ढाबा पर भी विशेष स्वागत किया गया, जहां सभी भक्तों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई।

यात्रा की ट्रैफिक व्यवस्था में सोनकच्छ थाना प्रभारी श्याम गुर्जर एवं भंवरासा थाना प्रभारी अनिता सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से लगे रहे। उनकी निगरानी में यातायात व्यवस्था सुचारू रही और पूरी यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

oplus_8388608
oplus_8388608

नेवरी फाटा स्थित खाटू श्याम मंदिर नेवरी फाटा धाम पहुंचने पर समिति द्वारा पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। फाग महोत्सव के अवसर पर इत्र वर्षा, पुष्पवर्षा और गुलाल वर्षा की गई। अंत में बाबा की भव्य आरती एवं विशाल भंडारे के साथ यात्रा का समापन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

यह आयोजन भक्ति, अनुशासन, सामाजिक एकता और प्रशासनिक समन्वय का अद्भुत उदाहरण बन गया।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!