क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़शाजापुर

शाजापुर में अवैध शराब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 8300 किलो लाहन नष्ट, 16 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त, 12 प्रकरण दर्ज

कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशन में बड़ी छापेमारी: अवैध मदिरा पर शिकंजा

शाजापुर, 04 फरवरी 2026,   जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है।

कलेक्टर ऋजु बाफना के विशेष निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही के मार्गदर्शन में आज वृत्त क्रमांक 2 शाजापुर अंतर्गत माधवपुर, देवड़ा और बागली कंजर डेरो (थाना सुंदरसी एवं थाना बेरछा क्षेत्र) में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लगभग 8300 किलोग्राम लाहन को जब्त कर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। साथ ही 16 लीटर हाथभट्टी से बनी अवैध मदिरा भी जब्त की गई।

मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) और 34(1)(च) के तहत कुल 12 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

महत्वपूर्ण भूमिका – सुंदरसी थाना प्रभारी मनीषा शर्मा, बेरछा थाना प्रभारी भरत सिंह किराड, सहायक जिला आबकारी अधिकारी बबीता शिंदे, आबकारी उप निरीक्षक सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया, महेंद्र परमार, आबकारी आरक्षक दिनेश कौशिक, लखन सिंह सिसोदिया, राकेश जमरा, अमित शर्मा, सैनिक देवकरण एवं बाबूलाल की रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!