ग्राम खेरिया साहू हिन्दू सम्मेलन में सनातन संस्कृति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया

ग्राम खेरिया साहू हिन्दू सम्मेलन में सनातन संस्कृति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया
सोनकच्छ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जलेरिया मंडल द्वारा गुरुवार को ग्राम खेरिया साहू में एक विशाल एवं भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महंत श्री लवचंद दास जी महाराज (श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं गायत्री शक्तिपीठ देवास के प्रमुख चंद्रिका शर्मा तथा संघ के धर्मेंद्र मालवीय विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, धार्मिक एकता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रभाव पर ज्ञानवर्धक बौद्धिक प्रस्तुत किए, जिन्हें बड़ी संख्या में उपस्थित सनातन धर्म के अनुयायियों ने ध्यानपूर्वक सुना।
सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। समापन से पूर्व समरसता भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मंडल के ग्राम रोशनाबाद, खेरिया साहू, जलेरिया, अभयपुर, मेंडिया एवं विजयनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सर्व सनातन हिन्दू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
विशाल व सुव्यवस्थित आयोजन की पूरे क्षेत्र में सराहना की गई। स्थानीय लोगों ने सम्मेलन को धार्मिक एकता, सांस्कृतिक जागरण एवं सामाजिक समरसता का सशक्त प्रतीक बताते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायी आयोजन कहा।




