ऑपरेशन हवालात” के तहत पीपलरावां पुलिस की बड़ी सफलता

6 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी गिरफ्तार
देवास | 14 जनवरी 2026 जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के अंतर्गत थाना पीपलरावां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में 06 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
थाना पीपलरावां क्षेत्र के अपराध क्रमांक 02/2019, धारा 25 आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी सीताराम पिता गंगाराम, निवासी रजापुर लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सोनकच्छ श्रीमती दीपा मांडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावां श्री सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
दिनांक 14.01.2026 को पुख्ता सूचना मिली कि फरार आरोपी ग्राम सकेडी मकोड़ी, जिला शाजापुर स्थित गिट्टी खदान क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को रवाना किया गया और सफलतापूर्वक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय देवास के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उल्लेखनीय उपलब्धि
देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 01 नवंबर 2024 से अब तक कुल 802 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिन पर कुल ₹1,61,500 का इनाम घोषित था।




