क्राइमटॉप न्यूज़देवासदेवासदेशमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कमाई के लिए मौत का सामान बेच रहा था पीयूष मराठा, कोतवाली पुलिस नें दबोचा

देवास | 13 जनवरी 2026, मकर संक्रांति पर्व को ध्यान में रखते हुए देवास पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से 7 गट्ठे प्रतिबंधित चाइनीज डोर जप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा जिलेभर में चाइनीज मांझा के विक्रय, भंडारण एवं उपयोग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्यामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बालाजी नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर पीयूष पिता कुंदन राव मराठा (उम्र 21 वर्ष), निवासी बालाजी नगर, देवास को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 07 गट्ठे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किए गए।

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 223 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी :- पीयूष पिता कुंदन राव मराठा (21 वर्ष), निवासी बालाजी नगर, देवास

जप्त मश्रुका :- प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के 07 गट्ठे

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्यामचंद्र शर्मा, उप निरीक्षक सचिन सोनगरा, प्रआर रवि, आरक्षक नवीन देथलिया, अभिषेक सिंह पंवार एवं मनीष सिंह राठौर की भूमिका रही।

टीना शर्मा विशेष संवाददाता

मैं, टीना शर्मा, SIT प्रमुख मध्यप्रदेश, यह बताते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव कर रही हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से लंबे समय से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दीर्घ पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी समस्याओं तक, आमजन की आवाज़ को मजबूती और निर्भीकता के साथ उठाने का जो मंच इस संस्थान ने मुझे प्रदान किया, वह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है। प्रधान संपादक राजेश धनेचा के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल मूल्यों को जीवंत बनाए रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने वाला एक सशक्त जनमंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। – Tina Sharma SIT Head, Madhya Pradesh Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!