E-Paperhttps://truth24.co.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइममध्य प्रदेशशाजापुर
Trending

कोतवाली पुलिस ने 50 हजार रुपये का चोरी गया माल किया बरामद, मामला दर्ज शाजापुर। मनीष कुमार जिला ब्यूरो प्रमुख

गोदाम से चोरी कर फरार हो रहे आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े

गोदाम से चोरी कर फरार हो रहे आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े

कोतवाली पुलिस ने 50 हजार रुपये का चोरी गया माल किया बरामद, मामला दर्ज
शाजापुर। मनीष कुमार जिला ब्यूरो प्रमुख

गिरवर क्षेत्र स्थित एक निजी गोदाम से चोरी कर फरार हो रहे दो आरोपितों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कसेरा बाजार निवासी फरियादी संतोष पिता नरेंद्र कसेरा ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 8 जनवरी को रात्रि लगभग 8 बजे वह अपने गिरवर स्थित गोदाम में सामान रखने के उद्देश्य से पहुंचा। गोदाम के भीतर प्रवेश करते ही उसे बर्तनों के गिरने की आवाज एवं संदिग्ध हलचल सुनाई दी, जिससे उसे अनहोनी की आशंका हुई।

इस पर फरियादी ने तत्काल अपने परिचित पवन गुर्जर को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पवन के पहुंचने के पश्चात दोनों ने गोदाम के भीतर जाकर देखा तो गांव के ही निवासी संदीप मालवीय एवं हेमंत परिहार गोदाम के रोशनदान के रास्ते बाहर निकलकर फरार होने का प्रयास कर रहे थे। दोनों फरियादियों द्वारा उनका पीछा किया गया, किंतु अंधेरे का लाभ उठाकर दोनों आरोपित मौके से फरार होने में सफल हो गए।

घटना के पश्चात जब गोदाम की जांच की गई तो वहां से एक कम्प्यूटर सेट (सीपीयू, की-बोर्ड), छत के पांच पंखे, एक लोहे की खिड़की तथा एक लोहे की रेलिंग गायब पाई गई। फरियादी के अनुसार चोरी गए समस्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों संदीप मालवीय एवं हेमंत परिहार को अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपितों की निशानदेही पर चोरी गया संपूर्ण माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों से अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपितों को विधिसम्मत कार्रवाई के तहत न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!