क्राइमटॉप न्यूज़देवासदेवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

थाना प्रभारी अमित सोलंकी के नेतृत्व में देवास में अपहरण का बड़ा खुलासा, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार, कार जप्त

देवास। थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी के कुशल नेतृत्व में एक जटिल अपहरण मामले का सफल पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों राजेश सिंह और सोनू को गिरफ्तार किया। इस घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी डिजायर कार (MP09WJ4364) को भी जप्त कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, 02 जनवरी 2026 को फरियादी राजदीप ने पुलिस को सूचना दी कि उनका भाई अंकित राजपूत, जो खेत पर सिंचाई के लिए गया था, घर वापस नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में और उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने टीम के साथ मिलकर सघन तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस ने सीमावर्ती थानों के साथ त्वरित समन्वय स्थापित किया और थाना मंगलवारा, जिला भोपाल से सूचना मिली कि अंकित संदिग्ध स्थिति में मारुति डिजायर कार में पाया गया है, और उसके शरीर पर मारपीट के निशान हैं। पुलिस टीम तुरंत भोपाल रवाना हुई और युवक को सुरक्षित बरामद किया।

पूछताछ में अंकित ने बताया कि खेत से घर लौटते समय चार युवकों ने उसे जबरन कार में बैठाया, मारपीट की और रुपयों की मांग की। विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी

01. राजेश सिंह पिता भीमसिंह राणावत उम्र 37 वर्ष निवासी मकान नं. 998 न्यू गौरी नगर थाना हीरानगर जिला इंदौर । 02. सोनू पिता हरिकिशन उर्फ हरिसिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी फंदा थाना खजूरी सड़क जिला भोपाल हाल निवासी गौरी नगर जिला इंदौर को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 006/2026 धारा 140(4), 308(5), 118(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी अमित सोलंकी की सूझ-बूझ और नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ उनि रामलाल भगत, राहुल परमार, सउनि शिवराम डोडियार, भुवानसिंह, प्रआर दिनेश पटेल और आरक्षक शिराज की भूमिका भी अहम रही।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!