देवास में रासुका का प्रचंड प्रहार, थाना प्रभारी हितेश पाटिल की सख्त कार्रवाई से अपराधी पहुँचे जेल

कानून तोड़ा → रासुका लगी → जेल पहुँचे अपराधी
देवास। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले आदतन अपराधियों पर देवास पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में लगातार चाकूबाजी, धमकी और गंभीर अपराध कर आमजन में दहशत फैलाने वाले दो कुख्यात अपराधियों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी हितेश पाटिल के नेतृत्व में यह निर्णायक कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी हितेश पाटिल द्वारा की गई गहन विवेचना में यह स्पष्ट हुआ कि गोरीशंकर पाटीदार (22) और गोलू उर्फ मनोज उर्फ पार्षद (25) लगातार गंभीर अपराधों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और क्षेत्र में भय का माहौल बना रहे थे। उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 02/2026 (धारा 296, 119(1),115(2),351(3),3(5) BNS) और अपराध क्रमांक 05/2026 (धारा 109,296,115(2),119(1), 351(3),3(5) BNS) पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए रासुका के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई से न केवल अपराधियों में हड़कंप मचा है, बल्कि इलाके में शांति बहाल हुई है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है – जो कानून तोड़ेगा, रासुका लगेगी और जेल पहुँचेगा।
गिरफ्तार अपराधी
▪️ गोरीशंकर पाटीदार (22), गोपाल नगर ईटावा
▪️ गोलू उर्फ मनोज उर्फ पार्षद (25), गोपाल नगर ईटावा
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी हितेश पाटिल के साथ उप निरीक्षक पर्वत सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक राकेश तिवारी, प्रधान आरक्षक घनश्याम, पवन पटेल और आरक्षक अरुण चावड़ा ने अपराध नियंत्रण और गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।




