कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

कांटाफोड़। नगर में श्रद्धेय स्व. डॉ. सुरेश चांडक की पुण्य स्मृति में चांडक परिवार द्वारा सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माहेश्वरी समाज के समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी स्व. डॉ. चांडक को समर्पित है।
श्रीमद् भागवत कथा का रसपूर्ण वाचन पूजनीय पं. दिलीप शर्मा (मोहाई जागीर वाले) के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें सात दिनों तक श्रोताओं को भक्ति रस का लाभ मिलेगा।
कथा आयोजन का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा नगर के पंढरीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल सिंगी मांगलिक भवन पहुँची। यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, वहीं पुरुष एवं बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कलश यात्रा के पश्चात श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया, जो आगामी सात दिवस तक निरंतर चलेगी। कथा में नगर सहित आसपास क्षेत्र के समाजजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ ले रहे हैं।




