क्राइमटॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाली 7 महिलाएं व 14 पुरुष को 10.5 लाख की राशि से किया बाउंड ओवर 

देवास | 21 दिसंबर 2025 आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन पवित्र” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना बरोठा क्षेत्र में आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले 21 अनावेदकों (महिला एवं पुरुष) को ₹10.50 लाख की राशि से बाउंड ओवर कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में 360 डिग्री पुलिसिंग के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। सभी अनावेदकों को 06 माह की अवधि के लिए ₹50-50 हजार की बाउंड राशि से फाइनल बाउंड ओवर किया गया है। बाउंड की शर्तों का उल्लंघन करने पर राशि जब्त करने या जेल भेजने की चेतावनी दी गई है।

कुल – 21 | पुरुष – 14 | महिलाएं – 7 कुल राशि – ₹10.50 लाख | अवधि – 06 माह

पुरुष अनावेदक

कल्याण पिता सालगराम पटेल (59) – सन्नोड

देवकरण पिता सोभाराम मुकाती (40) – सन्नोड

राकेश पिता बाबूलाल परमार (37) – जमोनिया

गौरीशंकर पिता सेवाराम पंवार (55) – चौबापिपल्या

राकेश पिता शांतिलाल पटेल (55) – मिर्जापुर

राजेन्द्र पिता रामसिंह राजपूत (49) – बड़ी चुरलाय

अभिजीत पिता राकेश पटेल (25) – मिर्जापुर

समर पिता राकेश पटेल (27) – मिर्जापुर

विनोद पिता सुरेश पटेल (55) – मिर्जापुर

गोलू उर्फ सुदामा पिता कंचनसिंह नायक (33) – रणायर

संदीप पिता बाबूलाल परमार (31) – रणायर

राजेश पिता कैलाश चौहान (31) – बड़ी चुरलाय

विजय उर्फ बिज्जू पिता मोहनसिंह राजपूत (32) – बड़ी चुरलाय

बलदेव पिता जसमतसिंह बैस (55) – बड़ी चुरलाय

महिला अनावेदक

शिवानी पिता बनेसिंह अग्रवाल (21) – गोपालपुरा

लीलाबाई पति बनेसिंह अग्रवाल (48) – गोपालपुर

कृष्णाबाई पति गौरीशंकर पंवार (52) – चौबापिपल्या

पुष्पाबाई पति कंचनसिंह नायक (55) – रणायर

हैमा पति कमल नायक (35) – रणायर

सपना पति सुदामा नायक (24) – रणायर

अनीता पति संदीप परमार (26) – रणायर

थाना प्रभारी सविता सिंह ने बताया कि ये आरोपी आए दिन आमजन के साथ मारपीट, लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र में अशांति फैलाते थे। इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय से आदेश प्राप्त किए गए।

पुलिस कप्तान श्री गेहलोद ने बताया कि “ऑपरेशन पवित्र” का उद्देश्य जिले को आदतन अपराधियों के भय से मुक्त करना है। इस अभियान से अपराधों में कमी आने के साथ जिले में शांति व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

उल्लेखनीय है कि 01 नवंबर 2024 से प्रारंभ ‘ऑपरेशन पवित्र’ के तहत अब तक 6401 अनावेदकों पर कार्रवाई कर कुल ₹37.92 करोड़ से अधिक की राशि से बाउंड ओवर किया जा चुका है।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!